शास्त्रों के अनुसार ऐसी लड़कियां होती हैं भाग्यशाली, शादी करने वाले की चमक जाती है किस्मत
सामुद्रिक शास्त्र एक ऐसा विज्ञान है जिसकी मदद से व्यक्ति के बारे में बहुत सी जानकारियां प्राप्त की जा सकती है। अक्सर आप लोगों ने देखा होगा कि अगर कोई मुस्कुराता है तो उसके गालों पर डिंपल पड़ते हैं। यह डिंपल सिर्फ देखने में ही अच्छे नहीं होते हैं बल्कि इससे भाग्य भी जुड़ा रहता है। सामुद्रिक शास्त्र के अनुसार ऐसे लोग बेहद भाग्यशाली माने जाते हैं। ऐसा बताया जाता है कि जो व्यक्ति ऐसी लड़कियों से शादी करता है उसकी किस्मत खुल जाती है और वह लड़का हमेशा अपने जीवन में लगातार उन्नति हासिल करता है। इस तरह की लड़की जिस घर में जाती है वहां पर धन की कोई कमी नहीं रहती है। आज हम आपको कैसी लड़कियां भाग्यशाली होती हैं? इसके बारे में जानकारी देने जा रहे हैं।
1.अंग शास्त्र के मुताबिक जिन महिलाओं के पैरों में कमल व शंख के चिन्ह् होते हैं ऐसी स्त्रियां साक्षात मां लक्ष्मी का स्वरूप होती हैं। इनसे शादी करते ही लड़के की किस्मत चमक जाती है। ऐसे में लड़का या तो उच्च अधिकारी होता है या बड़ा राजनेता एवं बिजनेसमैन।