अब्राज अल बैत
कहां है स्थित- मक्का
कितनी कीमत- 16 बिलियन डॉलर (MSN Money)
कौन है मालिक- मक्का सरकार, किंग अब्दुल्लाजीज के प्रोजेक्ट के तहत बनाया गया
अब हो सकता है इसे देखकर आपको थोड़ा सा शक हो क्योंकि हमने पहले मक्का के मस्जिद की बात कर ली और अब तस्वीर में उसकी झलक दिख रही है। दरअसल, अब्राज अल बैत मक्का के मस्जिद के पीछे मौजूद वो टावर है जिसमें बड़ी सी घड़ी बनी हुई है। इसे मक्का रॉयल क्लॉक के नाम से भी जानते हैं। इसे बनाने का अहम उद्देश्य ये था कि इस तीर्थ स्थल को थोड़ा सा मॉर्डनाइज कर दिया जाए। इस बिल्डिंग में होटल, शॉपिंग सेंटर, रेसिडेंशियल अपार्टमेंट और न जाने क्या-क्या है। अब सदी की सबसे महंगी इमारत मक्का मस्जिद के किनारे इसे बनाया गया है तो यकीनन ये भी उतनी ही महंगी होगी।