प्रियंका ने बताया कि जब वो 10वीं क्लास में थीं तो वो अपनी एक किरण नाम की आंटी के साथ इंडिआनापलिस में रहती थीं। वहीं वो अपने स्कूल में बॉब नाम के एक लड़के से मिलीं, जिसने अपने फनी और रोमांटिक अंदाज से उनका दिल जीत लिया। प्रियंका पूरी तरह प्यार में डूबी थीं। यहां तक कि दोनों ने शादी की भी प्लानिंग कर ली थी। प्रिंयका ने बताया कि एक दिन वो बॉब के साथ टीवी देख रही थीं, तभी उनकी किरण आंटी घर आ गईं। ये उनके घर आने का वक्त नहीं था।