जॉन अब्राहम और बिपाशा बसु
जॉन और बिपाशा को जोड़ी फिल्म जगत की जानी मानी जोड़ियों में से एक थी, लेकिन 9 सालों तक साथ रहने बाद दोनों अलग हो गए थे, जिससे सभी को बड़ा झटका लगा था। दोनों का रिश्ता अच्छे टर्म्स पर खत्म नहीं हुआ था और दोनों ने एक दूसरे के बारे में बुरी बातें भी कही थीं। हालांकि अब जॉन और बिपाशा दोनों ही अपने-अपने पार्टनर्स संग खुशी से रह रहे हैं।
अंकिता लोखंडे और सुशांत सिंह राजपूत
टीवी जगत की जानी मानी अभिनेत्री अंकिता और सुशांत लगभग 6 सालों तक रिश्ते में रहे थे। सीरियल पवित्र रिश्ता के सेट्स पर दोनों को प्यार हुआ और उसके कुछ समय बाद दोनों लिव में रहने लगे थे। लेकिन समय के साथ सुशांत और अंकिता के रिश्ते में दिक्कतें भी आईं, जिसकी वजह से दोनों अलग गए थे।