दोस्तों बॉलीवुड अबिहनेत्री और विवादी शो बिग बॉस 6 में नज़र आ चुकी अभिनेत्री सना खान ने फिल्म इंडस्ट्री को अलविदा कह दिया है। वह आध्यात्म की राह पर चल पड़ी हैं। उन्होंने सोशल मीडिया पर इस बात का खुलासा करते हुए लिखा कि अब अल्लाह के बताए रास्ते पर चलकर मानवता की सेवा करेंगी।
बता दे की अभिनेत्री सना से पहले भी कई अभिनेत्रियों ने फिल्म इंडस्ट्री छोड़ आध्यात्म की ओर कदम बढ़ाए हैं। ऐसे ही फिल्म इंडस्ट्री की कुछ और भी अभिनेत्रियां है जिन्होंने आध्यात्म के चलते इंडस्ट्री को छोड़ने का फैसला किया और वे इसमें पूरी तरह जुड़ गई, ऐसे में आज आपको ऐसी अभिनेत्रियों के बारे में बता रह है।
बरखा मदान
अभिनेत्री बरखा ने 4 नवंबर 2012 को दुनियादारी छोड़कर संन्यास ले लिया था। ऐसा नहीं है कि यह फैसला उन्होंने आर्थिक तंगी, करियर में रुकावट या दिल टूटने के बाद लिया। बताया जाता है कि साल 2002 में धर्मशाला में एक इवेंट के दौरान जब उन्होंने दलाई लामा जोपा रिपोंचे को सुना तो उनके मन में भी नन बनने का ख्याल आया। जब उन्होंने यह इच्छा दलाई लामा के सामने रखी तो वे बोले, “क्यों, क्या तुम्हारा ब्वॉयफ्रेंड से झगड़ा हुआ है। मठ में रहने का मतलब यह नहीं होता कि आप किसी से भागे हैं।” इसके बाद बरखा को बौद्ध धर्म दर्शन शास्त्र से जुड़ने की सलाह दी गई। इस सलाह का उद्देश्य बरखा को इस बात का ज्ञान कराना था कि आखिर क्यों वह नन बनने की राह चुनना चाहती है।
इसके बाद बरखा ने खुद की प्रोडक्शन कंपनी बनाई और उसके बैनर तले दो फिल्मों का निर्माण किया। एक ‘सोच लो’ (2010) और दूसरी ‘सुरखाब’। साल 2012 में एक बार फिर बरखा काठमांडू स्थित बौद्ध मठ पहुंचीं तो उनसे फिर वही सवाल किया गया। जवाब में बरखा ने कहा कि सब कुछ अपनी जगह सही चल रहा है, इसके बावजूद उन्हें ऐसा लगता है कि कुछ तो है जो छूट रहा है।” 4 नवंबर 2012 को सुबह-सुबह 9 बजे बरखा ने संन्यास ले लिया।